Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Khunti:4.50 लाख की रिश्वत मांगने वाली थाना प्रभारी 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

4.50 लाख की रिश्वत मांगने वाली थाना प्रभारी 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खूंटी:-भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, अहतु थाना क्षेत्र के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार के खिलाफ वर्ष 2025 में अहतु थाना कांड संख्या-06/25 दर्ज किया गया था। श्याम कुमार ने थाना प्रभारी सपना सुलेखा से मिलकर स्वयं को निर्दोष बताते हुए मामले में राहत की गुहार लगाई।

एडवांस का 50 हजार लेते अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा गिरफ्तार

 

आरोप है कि थाना प्रभारी ने केस में निर्दोष बताने के एवज में 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबी ने प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विशेष टीम गठित की। तय योजना के तहत श्याम कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये थाना प्रभारी को दिए। जैसे ही उन्होंने रुपये स्वीकार किए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम थाना प्रभारी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जांच जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JPSC-JSSC विवाद: क्यों सड़कों पर उतरे झारखंड के अभ्यर्थी, क्या हैं आंदोलन की वजह और प्रमुख मांगें?

JPSC-JSSC विवाद: क्यों सड़कों पर उतरे झारखंड के अभ्यर्थी, क्या हैं आंदोलन की वजह और प्रमुख मांगें? रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती

Vacancy:JSSC ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की आवेदन तिथियां बदलीं, 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

JSSC ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की आवेदन तिथियां बदलीं, 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने

Ranchi :JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का धरना छठे दिन भी जारी, सरकार के सामने रखीं 4 प्रमुख मांगें, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का धरना छठे दिन भी जारी, सरकार के सामने रखीं 4 प्रमुख मांगें, आंदोलन तेज करने की चेतावनी रांची: जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों

हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

शीर्षक:   हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली हजारीबाग,

Live Cricket

error: Content is protected !!