Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Vacancy:JSSC ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की आवेदन तिथियां बदलीं, 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JSSC ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की आवेदन तिथियां बदलीं, 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JISCCE-2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में आवश्यक तकनीकी सुधार के कारण आवेदन कार्यक्रम में बदलाव किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी।

आयोग ने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक होगी।

वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार (Correction Window) के लिए 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक का समय निर्धारित किया गया है।

JSSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता सहित सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें। साथ ही अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक एवं वैध प्रमाण-पत्र तैयार रखना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!