Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 103 वाहनों का चालान, नो-पार्किंग से 5 वाहन क्रेन से उठाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 103 वाहनों का चालान, नो-पार्किंग से 5 वाहन क्रेन से उठाए

हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, ट्रिपल लोडिंग और मोबाइल पर वाहन चलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

हजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को टो मशीन (छोटे क्रेन) की मदद से हटाया गया।

अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने किया। उनके नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात, चार पुलिस पदाधिकारी, आठ पुलिसकर्मी और आठ गृहरक्षकों की टीम गठित की गई थी।

शहर के प्रमुख इलाकों में हुई चेकिंग

पुलिस टीम ने पुराना समाहरणालय, सीसीआर मोड़, इंद्रपुरी चौक, डॉक्टर गली, आनंद चौक, कांग्रेस चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, पैगोडा चौक, मेन रोड, झंडा चौक, खाजा चौक, सांसद मोड़, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली, सुजात चौक, सरदार चौक और वंशीलाल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की।

इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

हेलमेट से लेकर मोबाइल इस्तेमाल तक पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 23, ट्रिपल लोडिंग के 15, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वाले 8 और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 57 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों के खिलाफ चालान काटा गया।

वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े 5 वाहनों को टो मशीन यानी छोटे क्रेन की मदद से उठाकर कार्रवाई की गई।

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, ट्रिपल लोडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और नो-पार्किंग जोन में वाहन नहीं लगाने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों निलंबित हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई बात, डालसा की

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया

Live Cricket

error: Content is protected !!