Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

कोडरमा। आगामी दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, कोडरमा कुमार शिवाशीष द्वारा जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एसपी कुमार शिवाशीष ने  ने तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों के आसपास भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जिले में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों निलंबित हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई बात, डालसा की

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया

Live Cricket

error: Content is protected !!