Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में सोमवार को पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना सामने आई है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाटोखुर्द में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के आमने-सामने आने के बाद मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई। पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।

फिलहाल मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और किसी के हताहत या घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब सबकी नजर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि पर टिकी है। घटनास्थल से मिलने वाली जानकारी और पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Jharkhand:सात साल से लटकी कनीय अभियंता नियुक्ति का मामला पहुंचा लोक भवन, राज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

सात साल से लटकी कनीय अभियंता नियुक्ति का मामला पहुंचा लोक भवन, राज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र JUIDCO में 141 कनीय अभियंताओं

Live Cricket

error: Content is protected !!