Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चतरा। दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पंडाल समितियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने काली मंदिर, पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र, सुरही, दीभा मोहल्ला, लकलकवानाथ और न्यू स्नेही क्लब सहित प्रमुख पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों और भीड़ नियंत्रण से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। साथ ही पंडाल समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा।

एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सन्नी वर्द्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों निलंबित हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई बात, डालसा की

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया

Live Cricket

error: Content is protected !!