Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :गैरेज से जैक और प्रेशर मशीन चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गैरेज से जैक और प्रेशर मशीन चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

चोरी के 5 जैक, नट-बोल्ट खोलने की प्रेशर मशीन, पूर्व में चोरी की गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त ग्लेमर बाइक बरामद

हजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में गैरेज से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर चोरी के सामान के साथ पूर्व में चोरी की गई एक स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता (19 वर्ष), पिता अशोक कुमार मेहता, ग्राम सुजी, पदमा ओपी, हजारीबाग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी क्षेत्र में सुबोध लाइन होटल के सामने मेराज अंसारी का गैरेज स्थित है। गैरेज से 2 अक्टूबर की रात पांच जैक, नट-बोल्ट खोलने वाली एक प्रेशर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में 4 अक्टूबर को पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदन के आधार पर पदमा ओपी में कांड संख्या 350/2026, धारा 331(4)/305(ए)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में पुअनि राजेश कुमार हाजरा, पुअनि संदीप कुमार, सअनि रामु महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

आरोपी की निशानदेही पर घरों में छापेमारी

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान वहां से चोरी किए गए तीन जैक और नट-बोल्ट खोलने वाली एक प्रेशर मशीन बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार विक्रम कुमार मेहता के घर पर भी छापेमारी की, जहां से चोरी के दो और जैक बरामद किए गए। इसी दौरान पुलिस ने पूर्व में चोरी की गई एक स्कूटी और इस घटना में इस्तेमाल की गई ग्लेमर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।

चोरी के सामान के साथ दो वाहन बरामद

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल पांच जैक, एक नट-बोल्ट खोलने वाली प्रेशर मशीन, स्कूटी और ग्लेमर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 13J-6674, जबकि घटना में प्रयुक्त ग्लेमर मोटरसाइकिल का नंबर JH 02 AZ 4338 बताया गया है।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ सदर हजारीबाग थाना कांड संख्या 372/2024, दिनांक 06 सितंबर 2024, धारा 109/115(2)/126(2)/303(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में बरामद सामानों और वाहनों के संबंध में आगे की जांच जारी है तथा चोरी की अन्य घटनाओं में आरोपी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राजेश कुमार हाजरा, पुअनि संदीप कुमार, सअनि रामु महतो तथा पदमा ओपी के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों निलंबित हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई बात, डालसा की

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया

Live Cricket

error: Content is protected !!