Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

हजारीबाग। टाटीझरिया प्रखंड के दूधमटिया में बुधवार को आयोजित वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती शामिल हुए और पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।

उपायुक्त ने मेला परिसर में स्कूली बच्चों की ओर से लगाए गए विभिन्न जागरूकता स्टॉल का निरीक्षण किया। इन स्टॉल के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया था। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी कला, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।

मंच पर जिला पर्यावरण समिति के सदस्यों ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

महादेव महतो की पहल की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने दूधमटिया में वृक्षों के रक्षाबंधन की परंपरा शुरू करने वाले श्री महादेव महतो के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौती से जूझ रही है। ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों और मौजूदा जंगलों की रक्षा भी जरूरी है। इसके साथ ही जलस्रोतों, पहाड़ों, झरनों, नदियों, झीलों और वन्यजीवों का संरक्षण भी करना होगा।

उपायुक्त ने ग्रामीण समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण लोग प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के सबसे करीब रहते हैं। स्थानीय स्तर पर जंगलों और जलस्रोतों की रक्षा, पेड़ों का संरक्षण तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। बच्चों और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जागरूक युवा पीढ़ी ही भविष्य में प्रकृति के प्रति जिम्मेदार समाज का निर्माण करेगी।

क्विज, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता ने बढ़ाई जागरूकता

वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में स्कूली बच्चों के लिए क्विज, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मेला परिसर में सरकारी, गैर-सरकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जागरूकता स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

बीएसएफ मेरु की ओर से बैंड प्रस्तुति भी दी गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। कार्यक्रम के अंत में लोगों से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने, अनावश्यक पेड़ कटाई रोकने और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बड़कागांव।

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ

Live Cricket

error: Content is protected !!