Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ खास किस्म की जंगल भूमि को अवैध तरीके से हासिल करने, बिक्री करने और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ACB हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक समेत स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।

ACB के अनुसार, इस मामले में पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी सहित अन्य सरकारी पदाधिकारी, भूमाफिया, जमीन के क्रेता और विक्रेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इसी मामले में 7 अक्टूबर 2026 को ACB हजारीबाग की विशेष छापामारी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन भूमि विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशेश्वर प्रजापति (68 वर्ष), शंकर प्रजापति (62 वर्ष) और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61 वर्ष) शामिल हैं। तीनों नयाखाप टोला मुकुंदगंज, थाना मुफ्फसिल, हजारीबाग के रहने वाले बताए गए हैं।

ACB ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बड़कागांव।

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ

Live Cricket

error: Content is protected !!