Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक

सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बड़कागांव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए।

बैठक में बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान पूर्व की भांति सरकार की ओर से जारी सभी गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने सांढ़ गांव से जुड़े मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रखंड प्रशासन की ओर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि ग्रामीणों के स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो प्रशासन की ओर से गांव में अलग से बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई पोस्ट या संदेश प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने, उपद्रव फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में थाना क्षेत्र के करीब 11 गांवों के पूजा पंडालों से पहुंचे पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी पूजा, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा एवं दशहरा मेला संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।

विसर्जन तालाब की समस्या का उठा मुद्दा

बैठक के दौरान हरली के पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने हरली बड़की तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालाब से जुड़े मामले में ग्रामीणों पर मामला दर्ज किए जाने के कारण लोगों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान कराने की मांग की।

वहीं अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सरोज महतो ने बताया कि गुरु चट्टी स्थित तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया जाता है, लेकिन तालाब में शराब की बोतलें एवं अन्य सामग्री फेंके जाने से गंदगी फैल गई है। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान लोगों को परेशानी होती है। साथ ही तालाब में अतिक्रमण की समस्या की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

बैठक के दौरान कुछ पूजा समितियों की ओर से पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों एवं मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक में उपप्रमुख बचनदेव कुमार, एसआई सिद्धनाथ कुमार, राकेश खवास, मुकेश कुमार पासवान, रोशन कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, रितेश ठाकुर, रामसेवक सोनी, सरोज कुमार, घनश्याम जायसवाल, जानिसार आलम, पूर्व मुखिया भीखन प्रसाद, रामचरित्र प्रसाद दांगी, बासमती देवी, ओमकार कुमार, सबूर महतो, चंद्रनाथ महतो, निर्मल कुमार, ओमप्रकाश कुमार, प्रभु राणा, धनेश्वर महतो, गुरुदयाल कुमार, दीपक कुमार दांगी, राजेश यादव, भुवनेश्वर साव, नितेश नागेश, पूरन महतो, रोहित कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार यादव, दिनेश वर्मा, मोहम्मद परवेज, रामधनी महतो, शिवदयाल महतो, आनंद कुमार, संतोष कुमार मेहता, प्रेम कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बड़कागांव।

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ

Live Cricket

error: Content is protected !!