Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गा पूजा को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

कटकमदाग। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कटकमदाग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद एवं अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन व्यवस्था और विसर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की।

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन की व्यवस्था जरूरी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जाए। डीजे और आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक रहेगी। पूजा के दौरान स्वास्थ्य एवं ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई।

निर्धारित मार्ग से ही होगा विसर्जन

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। पूजा समितियों से निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन जुलूस निकालने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। तालाब एवं डैम में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

बैठक में प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीत, जिला परिषद सदस्य जीतन राम, मुखिया परमेश्वर गोप, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि धीरज सिन्हा, विजय राम सहित विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें असगर अली, अख्तर नूरी, राजेश ठाकुर, राहुल कुमार, संजय राणा, निर्मल महतो, विकास कुशवाहा, बिनोद कुमार, सुनील कुमार पांडेय, ओमप्रकाश राम, प्रशांत मिश्रा, जगन्नाथ प्रजापति, कोलेश्वर यादव, अवधेश साव समेत अन्य लोग शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बड़कागांव।

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ

Live Cricket

error: Content is protected !!