Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » वर्दी पहनने वाले सपूत मौत से नहीं डरते,परियोजना बालिका विद्यालय में मनाया गया शहीद विद्यानंद सिंह का शहादत दिवस

वर्दी पहनने वाले सपूत मौत से नहीं डरते,परियोजना बालिका विद्यालय में मनाया गया शहीद विद्यानंद सिंह का शहादत दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वर्दी पहनने वाले सपूत मौत से नहीं डरते,परियोजना बालिका विद्यालय में मनाया गया शहीद विद्यानंद सिंह का शहादत दिवस

भावुक कर गए सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीद पुत्र को भेंट की गई पेंटिंग

हजारीबाग (चरही):-नागालैंड में सैन्य अभियान और कारगिल के द्रास सेक्टर में वीरता का परिचय देते हुए शहीद हुए सूबेदार विद्यानंद सिंह की स्मृति में बुधवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, चरही में 26वां शहादत दिवस मनाया गया। आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में हुआ, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. एस.के. पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “वर्दी पहनने वाले सपूत मौत को गले लगाने से नहीं चूकते। देश के लिए बलिदान हर किसी को नसीब नहीं होता।” उन्होंने भारतीय सेना, बिहार रेजिमेंट और कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर युवाओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद और शहीद विद्यानंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर शहीद के पुत्र रविशंकर सिंह, ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सहमंत्री अरविंद राणा, प्रधानाध्यापिका अंजनी कुमारी, और शिक्षिका कुमारी ममता मौजूद रहीं। मंच संचालन कक्षा नवम की ताप्ती कुमारी एवं शिक्षिका ममता कुमारी ने किया।शहीद पुत्र रविशंकर सिंह ने कहा, “मेरे पिता की शहादत पर आज देश गर्व करता है। इस विद्यालय में मुझे जो सम्मान मिला है, वह मेरे पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

भावनाओं से भरा सांस्कृतिक कार्यक्रम:-कार्यक्रम में विभिन्न भावनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

  • आरती हांसदा व टीम ने संथाली देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
  • सुरभि (नवम) और सुमन (दशम) ने शहीदों पर भाषण दिया, जिसमें सुमन भावुक होकर रो पड़ीं।
  • ताप्ती कुमारी ने “आरंभ है प्रचंड” गीत पर दमदार प्रस्तुति दी।
  • प्रीति व उनकी टीम ने स्वागत गीत गाया।
  • प्रधानाध्यापिका अंजनी कुमारी ने फिल्म ‘केसरी’ का लोकप्रिय गीत “तेरी मिट्टी में मिल जावां” गाकर माहौल को भावविभोर कर दिया।

अतिथियों व शहीद पुत्र को पौधा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में नूरी प्रवीण, सुप्रिया कुमारी, साजिया अंजुम, सनोबर प्रवीण, कौशिला, सबिता कुमारी, काजल कुमारी, सृष्टि, आफिया, रंगीला, खुशबू, शिक्षिका विद्यावती कुमारी, नीतू कुमारी और सहायक तुषार कुमार की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket