Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

हजारीबाग। पदमा ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 33 पेटी में थी। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त ग्रे रंग की इनोवा गाड़ी संख्या JH10J-7960 को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन में अवैध विदेशी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए बरही एसडीपीओ एवं बरही अंचल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी पु०अ०नि० श्रवण कुमार के नेतृत्व में पदमा ओपी गेट के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ग्रे रंग की इनोवा को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन को रोक लिया गया। वाहन में सवार दो लोगों को भी पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों की पहचान एस. बेंकटरमन मूर्ति, निवासी बैंक कॉलोनी करणडीह, थाना परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम तथा गुड्डू आलम, निवासी मजूराहा, थाना बरियारपुर, जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई।

33 पेटी में मिली नकली शराब

पुलिस ने वाहन में रखे कार्टूनों की जांच की तो उनमें CLASSIC OLD HABBIT WHISKY की बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब नकली है। कुल 33 पेटियों में 732 पीस शराब बरामद हुई।

बरामदगी में 375 एमएल की 28 पेटी में 672 पीस तथा 750 एमएल की 5 पेटी में 60 पीस शराब शामिल है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे धनबाद के बरवाअड्डा निवासी मुकेश कुमार से नकली शराब की खेप लेकर बिहार में बेचने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने वाले संचालक के खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों को भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में

मामले में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 338/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 274/275/292/349/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब की खेप कहां तैयार की गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई करने वाली टीम में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, पु०अ०नि० राजेश कुमार हाजरा, स०अ०नि० जीवन किशोर लकड़ा तथा पदमा ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!