Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा

पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

चतरा। वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने बस यात्रियों को नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर 31.90 लाख रुपये लूटने के मामले का उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार गाड़ी (जेएच-02-बीके-0166) और कुल 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी बिट्टू शर्मा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

इस संबंध में जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार शाम समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर की सुबह चतरा से गया जा रही स्टारफिश बस को तरबनवा के पास थार सवार अपराधियों ने रोका था। इसके बाद अपराधियों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताते हुए बस से दो यात्रियों को नीचे उतारा और थार वाहन में बैठा लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों यात्रियों को हथियार के बल पर डराकर उनसे 31 लाख 90 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए गए। घटना के बाद दोनों यात्रियों को कुछ दूरी पर स्थित मुरैनवा टोल प्लाजा के पास उतार दिया गया।

घटना को लेकर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी ललन कुमार ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर नारकोटिक्स विभाग का कर्मचारी बनकर रुपये लूटने का आरोप लगाया था। मामले में वशिष्ठ नगर जोरी थाना कांड संख्या 131/2026 दर्ज किया गया।

एसपी ने गठित की एसआईटी, तकनीकी साक्ष्य से पहुंची पुलिस आरोपियों तक

लूट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर से मिले इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.

जांच के क्रम में एसआईटी ने कटैया जंगल से रंगू कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने जोरी थाना क्षेत्र के कंगुरुवा जंगल में कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रंगू कुमार के पास से 30 हजार रुपये, अभिषेक कुमार से 20 हजार रुपये और प्रिंस कुमार यादव से 20 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल थार वाहन को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब घटना में शामिल मुख्य आरोपी बिट्टू शर्मा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में गया और हजारीबाग के लोग

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के धनगांई थाना क्षेत्र के महुगांई निवासी रंगू कुमार उर्फ अनुज यादव, सोखिया निवासी अभिषेक कुमार, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी प्रिंस कुमार यादव, हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के केदली कला निवासी अविनाश कुमार तथा बजरंगी कुमार उर्फ रंगा के रूप में हुई है।

रंगू का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रंगू कुमार उर्फ अनुज यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह लूट और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया थार वाहन अविनाश कुमार का है।

एसआईटी में ये पुलिस पदाधिकारी शामिल

एसआईटी में वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, वशिष्ठ नगर थाना के एसआई शिवा यादव, तकनीकी शाखा के आरक्षी वीरेंद्र यादव समेत पुलिस के जवान शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!