Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती

परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान संचालक और उनके परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर और दुकान से नकदी व जेवरात लूट लिए।

दुकान संचालक राजेश कुमार के अनुसार, रात करीब एक बजे अपराधी सीढ़ी के सहारे पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद अपराधियों ने उनके बेटे निखिल की कनपटी पर पिस्टल रखकर माता-पिता को जगाने को कहा। परिवार के सदस्यों के जागने के बाद अपराधियों ने सभी के हाथ-पैर बांध दिए और तिजोरी की चाबी मांगते हुए मारपीट भी की।

इसके बाद अपराधियों ने घर और दुकान के लॉकर तथा अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये के नकद और जेवरात लूट लिए। परिवार के सदस्यों के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए गए। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान अपराधी परिवार के दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। इनमें से एक मोबाइल आसपास के क्षेत्र में मिल गया, जबकि दूसरे मोबाइल का लोकेशन गुरपा-गझंडी क्षेत्र में मिलने के बाद वह स्विच ऑफ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अपराधियों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले में जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!