लापता बच्ची अदिति पाण्डेय मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रांची:- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को लोक भवन, रांची में मनीष पाण्डेय ने मुलाकात कर अपनी 22 माह की लापता पुत्री अदिति पाण्डेय की खोजबीन में तेजी लाने की मांग की।
मुलाकात के दौरान मनीष पाण्डेय ने राज्यपाल को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आवेदन सौंपा और बच्ची की बरामदगी के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की अपील की। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और बच्ची के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने तत्काल राज्य के मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापता बच्ची की शीघ्र खोजबीन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












