Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

15 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी सख्त, आरोपी रांची ले जाकर शुरू हुई पूछताछ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: सीआईडी ने जांच तेज की, आरोपी रांची ले जाए गए

हजारीबाग:-बहुचर्चित हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारीबाग से रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे दो दिनों तक गहन पूछताछ की जाएगी।जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से घोटाले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों और अवैध वेतन निकासी के माध्यम से करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई है।
मामले में पुलिस लेखा शाखा से जुड़े सिपाही शंभू कुमार को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इसके अलावा रंजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, खुशबू देवी, अनु पांडेय और सौरभ कुमार सिंह भी इस मामले में आरोपी हैं।सीआईडी की टीम अब फर्जी हस्ताक्षरों, बैंक खातों में हुए लेन-देन, अवैध भुगतान की प्रक्रिया और घोटाले की रकम के इस्तेमाल की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!