Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राजनीतिक » नगर निगम चुनाव » मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हो रही चुनाव सामग्री

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हो रही चुनाव सामग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हो रही चुनाव सामग्री

हजारीबाग:नगर निगम चुनाव 2026 के तहत आज संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रूप से बाजार समिति परिसर स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंच रही हैं।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कर्मी ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य चुनाव सामग्री निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जमा कर रहे हैं।रिसीविंग सेंटर पर प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है,ताकि मतदान सामग्री प्राप्ति की प्रक्रिया पारदर्शी और निर्बाध रूप से पूरी हो सके।संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।सामग्री जमा करने के उपरांत ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जा रहा है,जहां कड़ी निगरानी में इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।प्रशासन ने सभी पोलिंग पार्टियों के सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है। अब सभी की निगाहें आगामी मतगणना पर टिकी हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में इन

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

Live Cricket

error: Content is protected !!