गिद्दौर थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान, 31 वाहनों से ₹43 हजार जुर्माना वसूला
गिद्दौर:-गिद्दौर थाना गेट के सामने मंगलवार को परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के सहयोग से विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत कुल 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के आवश्यक दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों की जांच की गई।
प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












