बादम कोल परियोजना में तोड़फोड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच तेज, वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश
हजारीबाग/बड़कागांव:-बादम कोल खनन परियोजना क्षेत्र स्थित बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट कार्यालय में मंगलवार को हुई तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस सक्रियता के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट कार्यालय पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस लगातार संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनकी तत्परता और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
फिलहाल परियोजना क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे














1 thought on “बादम कोल परियोजना में तोड़फोड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार”
As someone who travels a lot I appreciate a casino that works perfectly from any location. This platform never drops and the security features give me confidence. It has quickly become my go to for serious play. Browse betssoncasino whenever you want a top notch experience.