Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कृतिश्री बनीं चतरा की नई उपायुक्त, रमेश घोलप का हुआ तबादला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कृतिश्री बनीं चतरा की नई उपायुक्त, रमेश घोलप का हुआ तबादला।

राज्य सरकार ने 20 जिलों के उपायुक्तों का किया तबादला, चतरा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

चतरा:-झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 20 जिलों में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत चतरा जिले में भी उपायुक्त स्तर पर बदलाव हुआ है। वर्तमान उपायुक्त श्री रमेश घोलप का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह कृतिश्री जी को चतरा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।कृतिश्री जी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। इससे पूर्व भी वे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। चतरा में उनकी नियुक्ति को जिले के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप ने फरवरी 2024 में चतरा के 38वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।उनके कार्यकाल को जिले में सकारात्मक बदलाव और जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए याद किया जाएगा।इस प्रशासनिक बदलाव को सरकार द्वारा प्रशासनिक प्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!