चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी, ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक जब्त
चतरा: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के भेलवाड़ा मोड़, नावाडीह के पास कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार साव (26 वर्ष) और कृष्णा कुमार साव (25 वर्ष), दोनों निवासी टंडवा थाना क्षेत्र, जिला चतरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.4 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक OPPO एंड्रॉयड मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार साव के खिलाफ पूर्व से भी टंडवा थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में पत्थलगड्डा थाना पुलिस, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने की।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













