Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh News:आनंदा हाई स्कूल में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आनंदा हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

DLSA हजारीबाग के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में NALSA योजनाओं की भी दी गई जानकारी

हजारीबाग:-झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), हजारीबाग के बैनर तले चल रहे 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आनंदा हाई स्कूल, हजारीबाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में DLSA के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने छात्रों को विभिन्न कानूनी विषयों, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा NALSA की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इससे परिवार, विशेषकर महिलाओं और बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, ATM कार्ड का PIN या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान NALSA (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं) योजना-2024 तथा NALSA (मानसिक बीमारी से ग्रसित एवं बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना-2024 की भी जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क और सुलभ कानूनी सहायता पहुंचाना है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News:आनंदा हाई स्कूल में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

आनंदा हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी DLSA हजारीबाग के 90 दिवसीय जागरूकता

Ramgardh News:रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट पर पुलिस बांग्ला भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल, बम

JPSC कार्यालय के बाहर बवाल! 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग टूटी, छात्रों और भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

JPSC कार्यालय का घेराव: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग तोड़ी, भारी हंगामा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, कटऑफ सार्वजनिक करने और निष्पक्ष

JPSC अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद सामने आईं आइजोल स्थित कथित फार्म हाउस की तस्वीरें, निर्माणाधीन संपत्ति चर्चा में

JPSC अध्यक्ष के इस्तीफे के बीच सामने आईं फार्म हाउस की तस्वीरें, आइजोल स्थित संपत्ति चर्चा में मिजोरम की राजधानी आइजोल के रामह्लुन नॉर्थ क्षेत्र

Live Cricket

error: Content is protected !!