Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NH-2 पर पलटा पाल्म ऑयल लदा टैंकर, ग्रामीणों में मची लूट।जान जोखिम में डालकर ले जा रहे ‘जहर’ जैसा तेल!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

NH-2 पर पलटा पाल्म ऑयल लदा टैंकर, ग्रामीणों में मची लूट

जान जोखिम में डालकर ले जा रहे ‘जहर’ जैसा तेल!

बरकट्ठा-हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-2 पर सोमवार की देर रात करीब दो बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।कोलकाता-हल्दिया से हाजीपुर, पटना की ओर जा रहा NL01-AB-6720 नंबर का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में कच्चा पाल्म ऑयल (Crude Palm Oil) लदा था, जिसे औद्योगिक उपयोग के लिए भेजा जा रहा था।हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि ग्रामीण इस कच्चे तेल को खाने वाला रिफाइन ऑयल समझकर बर्तनों, बाल्टियों, ड्रमों और बोतलों में भरकर घर ले जाने लगे।टैंकर चालक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि, “रात करीब दो बजे गाड़ी का टाई रॉड कट जाने से स्टेयरिंग जाम हो गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई। लोगों को समझाने की कोशिश की कि यह खाने योग्य तेल नहीं है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं था।”कुछ ग्रामीण बोरे, बाल्टी और यहां तक कि कपड़ों में भी तेल भरते दिखे। कई ने मोटरसाइकिल पर ड्रम बाँधकर तेल ले जाने की कोशिश की। दृश्य ऐसा था मानो किसी ने राहत सामग्री बाँट दी हो — जबकि हकीकत में यह “राहत नहीं, जहर” था।जानकारों ने चेताया कि यह Crude Palm Oil खाने योग्य नहीं होता। इसमें मौजूद रासायनिक तत्व, भारी धातु और अशुद्धियाँ मानव शरीर के लिए खतरनाक हैं। इसका सेवन पेट, लीवर और त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियाँ पैदा कर सकता है।हादसे के बाद NH-2 पर लंबा जाम लग गया। गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने में जुटी। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।रात से लेकर सुबह तक हजारों लीटर तेल सड़क पर फैल गया। कुछ ग्रामीण इसे घर ले गए, जबकि काफी मात्रा में तेल सड़क पर जम गया, जिससे फिसलन बढ़ने और नए हादसे की आशंका बनी हुई है।फायर ब्रिगेड और एनएचएआई टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की सफाई शुरू कर दी है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि इस तेल का घरेलू उपयोग कदापि न करें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!