Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Latehar News:मनिका थाना प्रभारी पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले ₹70 हजार लेने का आरोप, DIG से शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Latehar News:मनिका थाना प्रभारी पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले ₹70 हजार लेने का आरोप, DIG से शिकायत

लातेहार’-लातेहार जिले के मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले कथित रूप से 70 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक मुकेश कुमार यादव ने पलामू रेंज के डीआईजी कौशल किशोर को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई की रात करीब 9 बजे मुकेश कुमार यादव ईंट लदा ट्रैक्टर लेकर मनिका से लौट रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने गाली-गलौज करते हुए सर्विस रिवॉल्वर दिखाया और ट्रैक्टर सहित उन्हें थाना ले गए।

मुकेश कुमार यादव का आरोप है कि थाने में ट्रैक्टर में बालू भरकर मामला दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी दी गई। इसके बाद ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि अंततः 70 हजार रुपये देने के बाद उनका ट्रैक्टर छोड़ा गया।

मुकेश कुमार यादव ने डीआईजी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!