Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस ने बोलेरो मैक्सी ट्रक पिकअप किया जब्त

चतरा/प्रतापपुर। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम जोगियारा के समीप जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक पिकअप को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले में मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 950.40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस को आते देख वाहन का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए।

मुरही के बोरों के नीचे छिपाई गई थी शराब

प्रतापपुर थाना पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्राम जोगियारा के समीप जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन भैंस को धक्का मारकर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को पकड़ा। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब की खेप मिली।

दो ब्रांड की 5,280 बोतलें बरामद

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जब्त शराब में दो ब्रांड की कुल 5,280 बोतलें शामिल हैं।

– Officer’s Choice Original Whisky: 180 मिलीलीटर की 48 पेटियां, कुल 2,304 बोतलें। शराब की मात्रा लगभग 414.72 लीटर है।

– Blue Stroke Exquisite Whisky: 180 मिलीलीटर की 62 पेटियां, कुल 2,976 बोतलें। शराब की मात्रा लगभग 535.68 लीटर है।

इस प्रकार दोनों ब्रांड की कुल 110 पेटियों में रखी 5,280 बोतलें बरामद की गईं। शराब की कुल मात्रा लगभग 950.40 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक पिकअप को भी जब्त किया है।

वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए। मामले में वाहन के अज्ञात मालिक, चालक और सहचालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आ सकती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Live Cricket

error: Content is protected !!