Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Katkamsandi :कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कटकमसांडी:- मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत कटकमसांडी प्रखंड के उलांज (पुण्डबुरू) में बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का आयोजन NEEDS संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को बांस से विभिन्न उपयोगी और आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने का हुनर सिखाया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की 27 महिलाओं को 15 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रतिभागियों को बांस से मोढ़ा, पाइनएप्पल लैंप, यूटिलिटी बॉक्स सहित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए चयनित आर्टिजनों को बांस कला से संबंधित औजारों की टूलकिट और आवश्यक कच्चा माल संस्था की ओर से उपलब्ध कराया गया है। वहीं टूलकिट वितरण योजना के तहत मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा 90 प्रतिशत अंशदान पर NEEDS संस्था को बांस कला से संबंधित मशीन एवं टूलकिट उपलब्ध कराई गई है।

हुनर के साथ मिलेगा बाजार से जुड़ने का अवसर

योजना का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार करना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद NEEDS संस्था प्रशिक्षित महिलाओं को वर्क ऑर्डर उपलब्ध कराने के साथ डीसी हैंडीक्राफ्ट आर्टिजन कार्ड बनवाने में भी सहयोग करेगी।

इसके अलावा महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन में संस्था सहयोग करेगी। प्रशिक्षित आर्टिजनों को विभिन्न हस्तशिल्प मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके उत्पादों को बाजार मिल सके और आय के स्थायी अवसर विकसित हों।

जिले में चौथा बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम

NEEDS संस्था की ओर से हजारीबाग जिले में यह चौथा बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले पहला प्रशिक्षण दारू प्रखंड के मोकतमा गांव में तथा दूसरा और तीसरा प्रशिक्षण ईचाक प्रखंड के हदारी एवं औलौंजाखुद में आयोजित किया जा चुका है।

इस पहल से बांस कला से जुड़ी महिलाओं को पारंपरिक हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें काम, बाजार और विपणन से जोड़ने की पहल से महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आय के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग के उमंग पाठक की दिल्ली में बड़ी जीत, DU लॉ फैकल्टी छात्रसंघ अध्यक्ष बने

हजारीबाग के उमंग पाठक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी छात्रसंघ चुनाव में दर्ज की जीत हजारीबाग से दिल्ली तक… उमंग पाठक की बड़ी जीत

Hazaribagh:खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन, पनीर के दो नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, पनीर के दो नमूने संग्रहित हजारीबाग। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर

Katkamsandi :कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल कटकमसांडी:- मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण

Hazaribagh:रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो कार्रवाई, हजारीबाग में प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश

रात 10 बजे के बाद DJ और लाउडस्पीकर पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई हजारीबाग:- ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और Noise Pollution (Regulation & Control)

Live Cricket

error: Content is protected !!