Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन, पनीर के दो नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, पनीर के दो नमूने संग्रहित

हजारीबाग। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त हेमंत सती तथा अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने हजारीबाग शहर के खिरगांव क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच की। इस दौरान पी. शिवा, खिरगांव से सुधा पनीर का नमूना संग्रह किया गया। इसके अलावा बजरंग डेयरी से भी पनीर का नमूना लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री श्वेता त्रिपाठी, हजारीबाग-04, विकास शर्मा, सूरज कुमार और धनेश्वर कुशवाहा सहित खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और अन्य जरूरी जानकारी की जांच अवश्य करें। किसी खाद्य पदार्थ के संदिग्ध या मिलावटी होने की आशंका पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग के उमंग पाठक की दिल्ली में बड़ी जीत, DU लॉ फैकल्टी छात्रसंघ अध्यक्ष बने

हजारीबाग के उमंग पाठक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी छात्रसंघ चुनाव में दर्ज की जीत हजारीबाग से दिल्ली तक… उमंग पाठक की बड़ी जीत

Hazaribagh:खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन, पनीर के दो नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, पनीर के दो नमूने संग्रहित हजारीबाग। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर

Katkamsandi :कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल कटकमसांडी:- मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण

Hazaribagh:रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो कार्रवाई, हजारीबाग में प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश

रात 10 बजे के बाद DJ और लाउडस्पीकर पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई हजारीबाग:- ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और Noise Pollution (Regulation & Control)

Live Cricket

error: Content is protected !!