Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JTET-2026: आवेदन से पहले अनिवार्य होगा Candidate Validation, JAC ने जारी किया अहम नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JTET-2026: आवेदन से पहले अनिवार्य होगा Candidate Validation, JAC ने जारी किया अहम नोटिस

1 से 8 अगस्त तक होगा ऑनलाइन सत्यापन, 20 से 31 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन

रांची:-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि JTET-2024 के ऐसे पंजीकृत अभ्यर्थी, जिनका पंजीकरण के समय दर्ज मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब उपलब्ध नहीं है या निष्क्रिय हो चुकी है, उन्हें आवेदन से पहले Candidate Validation Process पूरा करना अनिवार्य होगा।

JAC के अनुसार यह ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को नया मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी OTP के माध्यम से सत्यापित करनी होगी। इसके बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसका मिलान JTET-2024 के पंजीकरण रिकॉर्ड से किया जाएगा।

परिषद ने कहा है कि केवल वही अभ्यर्थी JTET-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनकी दर्ज की गई जानकारी JTET-2024 के रिकॉर्ड से 100 प्रतिशत मेल खाएगी। सत्यापन सफल होने के बाद पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

JAC ने इसे आवेदन का अंतिम अवसर बताते हुए कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि सत्यापन के दौरान पुरानी और नई जानकारी में किसी प्रकार की असंगति या गलत विवरण पाया जाता है, तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब उपलब्ध नहीं है। अन्य अभ्यर्थियों को इस सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसके अलावा JAC ने बताया कि JTET-2026 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय जैसी जानकारियों में बिना किसी शुल्क के संशोधन करने का अवसर भी दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े :-JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!