Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JSCA टिकट सिस्टम पर बवाल तेज, पारदर्शिता को लेकर अर्जुन मुंडा समेत कई लोगों ने उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JSCA टिकट सिस्टम पर बवाल तेज, पारदर्शिता को लेकर अर्जुन मुंडा समेत कई लोगों ने उठाए सवाल

रांची:भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर JSCA के टिकट बिक्री प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टिकट और पास वितरण में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद शहर में माहौल गर्म है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने टिकट व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि टिकट और पास बांटने में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई क्रिकेट प्रेमी घंटों लाइन में लगने के बावजूद टिकट से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि यदि मामले की जांच हो, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि टिकट और पास किस प्रक्रिया के तहत और किन लोगों को दिए गए।इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि दर्शकों को न तो ऑनलाइन टिकट मिला, न ऑफलाइन, जिसके कारण हजारों प्रशंसक निराश होकर वापस लौट गए। उन्होंने पूरी टिकट प्रक्रिया पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए।इस बीच, नकली टिकट का मामला भी सामने आया है। कई दर्शकों ने बताया कि उन्हें ब्लैक में तिगुने दाम पर टिकट खरीदना पड़ा, लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर टिकट नकली निकला। आरोप है कि नकली टिकट JSCA क्षेत्र के बाहर खुलेआम बेचे जा रहे थे।दर्शकों ने यह भी शिकायत की कि अव्यवस्था के बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। लोगों का कहना है कि टिकट वितरण की गड़बड़ियों की भरपाई दर्शकों पर बल प्रयोग करके की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

फैंस की मांग — उच्च स्तरीय जांच हो

दर्शकों व खेलप्रेमियों ने टिकट प्रणाली में सुधार की मांग करते हुए कहा कि—टिकट बिक्री की प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो,और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए पारदर्शी

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!