Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

छात्रों ने कहा- आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक, किसी दल को मंच का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

रांची:जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को विवादों में घिर गया। आंदोलन के सातवें दिन कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों द्वारा मंच पर चढ़कर संबोधित करने की कोशिश के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया। इस दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद छात्र मंच छोड़कर भारी बारिश के बीच खुले मैदान में धरने पर बैठ गए।

आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और किसी भी राजनीतिक दल को इसका मंच इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। छात्रों ने घोषणा की कि जब तक राजनीतिक लोग मंच से नहीं हटेंगे, वे मंच पर वापस नहीं लौटेंगे।

छात्रों का कहना है कि यह विवाद छात्रों के बीच नहीं, बल्कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के कारण उत्पन्न हुआ। उन्होंने दावा किया कि सभी छात्र अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और उनकी लड़ाई केवल निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार खत्म करने की है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि चाहे JMM, BJP, JLKM या कोई अन्य राजनीतिक दल हो, किसी को भी उनके आंदोलन का राजनीतिक लाभ नहीं उठाने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं आकर उनकी चार सूत्री मांगों पर बातचीत करने की मांग भी दोहराई।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व और कथित राजनीतिक लोग शांतिपूर्ण आंदोलन का माहौल बिगाड़ने और उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों और समर्थकों ने भी कहा कि छात्र पिछले कई दिनों से सीमित संसाधनों में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई राजनीतिक दल नैतिक समर्थन देना चाहता है तो उसका स्वागत है, लेकिन आंदोलन के नियमों और मंच का सम्मान किया जाना चाहिए।

छात्रों ने दोहराया कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर उसका राजनीतिकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना छात्रों ने कहा- आंदोलन पूरी तरह

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार चार महीने से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं दो

Dhanbad:धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार

धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार पूछताछ के लिए कई समन के बावजूद नहीं हुआ

Hazaribagh :हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू मुर्गी पालन और सिलाई-कटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन

Live Cricket

error: Content is protected !!