Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

चार महीने से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं दो वरिष्ठ अधिकारी, तबादला सूची पर टिकी सबकी नजर

रांची:झारखंड पुलिस महकमे में आईपीएस अधिकारियों की लंबित पोस्टिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्तमान में पांच आईपीएस अधिकारी नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इनमें दो वरिष्ठ अधिकारी पिछले करीब चार महीने से Waiting for Posting की स्थिति में हैं, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को भी अब तक नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, आईजी रैंक के राकेश बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से नई तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। वहीं डीआईजी आनंद प्रकाश को करीब चार महीने पहले बोकारो रेंज के डीआईजी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं मिली है।

इसी तरह आईजी हीरालाल चौहान भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं जमशेदपुर के पूर्व एसपी पीयूष पांडे और सरायकेला की पूर्व एसपी निधि द्विवेदी को उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था। दोनों अधिकारियों को भी अब तक नई तैनाती नहीं मिली है।

पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के बावजूद इन पांच अधिकारियों की लंबित पोस्टिंग को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की नजरें राज्य सरकार के अगले तबादला एवं पदस्थापन आदेश पर टिकी हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना छात्रों ने कहा- आंदोलन पूरी तरह

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार चार महीने से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं दो

Dhanbad:धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार

धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार पूछताछ के लिए कई समन के बावजूद नहीं हुआ

Hazaribagh :हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू मुर्गी पालन और सिलाई-कटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन

Live Cricket

error: Content is protected !!