Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Dhanbad:धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार

पूछताछ के लिए कई समन के बावजूद नहीं हुआ पेश, 2.89 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच तेज

धनबाद:धनबाद के चर्चित केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोयाबाद तीन नंबर निवासी पंकज चौहान के आवास पर छापेमारी की। हालांकि कार्रवाई के दौरान पंकज चौहान घर पर नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी।

छापेमारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने घोटाले की जांच के सिलसिले में पंकज चौहान को पूछताछ के लिए कई बार समन और नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने के बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

जांच एजेंसी के अनुसार, पंकज चौहान इस मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके बैंक खाते में 2,89,12,600 रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें बाद में निकाल लिया गया। ईडी अब इस संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और धन के स्रोत की गहन जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना

JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भड़के छात्र; बारिश में खुले मैदान में दिया धरना छात्रों ने कहा- आंदोलन पूरी तरह

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार चार महीने से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं दो

Dhanbad:धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार

धनबाद के केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला: पंकज चौहान के घर ED की छापेमारी, आरोपी फरार पूछताछ के लिए कई समन के बावजूद नहीं हुआ

Hazaribagh :हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की नई पहल, 80 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू मुर्गी पालन और सिलाई-कटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन

Live Cricket

error: Content is protected !!