Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JPSC विवाद: आंदोलनकारी छात्रों और मंत्रियों की समिति के बीच वार्ता शुरू, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा स्टेट गेस्ट हाउस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JPSC विवाद: आंदोलनकारी छात्रों और मंत्रियों की समिति के बीच वार्ता शुरू, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा स्टेट गेस्ट हाउस

रांची: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों को गलत तरीके से सफल घोषित किए जाने के आरोपों को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच अहम वार्ता शुरू हो गई। यह बैठक मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित की गई है।

वार्ता से पहले रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ता के लिए बनने वाले प्रतिनिधिमंडल में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा। केवल आंदोलन में शामिल छात्र ही प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

इसके बाद छात्रों ने आपसी सहमति से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर सरकार को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। सभी 10 छात्र प्रतिनिधि स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचकर बैठक में शामिल हुए।

सरकार की ओर से इस वार्ता में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव मौजूद हैं। वहीं प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बैठक में शामिल हैं।

छात्र लंबे समय से जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब इस वार्ता से आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, बैठक समाप्त होने तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से वार्ता के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “JPSC विवाद: आंदोलनकारी छात्रों और मंत्रियों की समिति के बीच वार्ता शुरू, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा स्टेट गेस्ट हाउस”

  1. I joined this community last month and the winning streaks I have experienced on mobile are genuinely impressive. The cashout requests process in under an hour and I always get accurate confirmations. Game selection keeps growing and the live chats feel like talking to friends who actually know the rules. Pure entertainment value at its best. vn79kingwin

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!