Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

JPSC अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

JPSC अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

CID छापेमारी के बाद दिया था त्यागपत्र, पारदर्शिता बनाए रखने का दिया हवाला

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूर कर लिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस्तीफे से संबंधित अधिसूचना जारी करने के लिए मामला मुख्य सचिव के माध्यम से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को भेज दिया गया है।

अपने त्यागपत्र में एलबी ख्यांग्ते ने लिखा है कि उनके कार्यकाल में आयोग ने बेहतर ढंग से कार्य किया और आयोग के कर्मचारियों ने भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बावजूद आयोग कार्यालय में CID द्वारा की गई छापेमारी से वे काफी मर्माहत हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि आयोग के कामकाज में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में JPSC में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर CID और रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आयोग कार्यालय में छापेमारी, अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ तथा परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पर कार्रवाई के बीच अध्यक्ष का इस्तीफा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!