Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

SWIFT DZIRE में चार पैर बांधकर ले जाई जा रही थी गाय, भोजपुर से अपहरण मामले का आरोपी भी गिरफ्तार

हजारीबाग। पदमा ओपी पुलिस ने 28 सितंबर की रात दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की गई गाय को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पदमा ओपी कांड संख्या 335/2026 में नाबालिग अपहृता को बरामद करते हुए पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले से प्राथमिकी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

SWIFT DZIRE से बरामद हुई गाय

पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की रात करीब 9 बजे एसपी हजारीबाग को सूचना मिली थी कि देवचंदा मोड़, बरही रोड की ओर से एक गाय को चोरी कर SWIFT DZIRE (JH01AR-9702) में ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद बरही एसडीपीओ और पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में अलीनगर मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की गई।

इसी दौरान बरही की ओर से एक सफेद रंग की SWIFT DZIRE आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन अलीनगर रोड की ओर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। वाहन की जांच के दौरान पीछे की सीट हटाकर एक चित्तकबरी गाय को रखा गया था। पुलिस के मुताबिक गाय के चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

पूछताछ में पुलिस ने तीनों वाहन सवारों को गाय की चोरी कर उसे बेचने के लिए ले जाने में संलिप्त बताया है। मामले में मो. मकबुल अंसारी (42), मो. शाबीर कुरैशी (33) और मो. मिन्हाज (27) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में पदमा ओपी कांड संख्या 342/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम और झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक चित्तकबरी गाय और SWIFT DZIRE वाहन जब्त किया है।

भोजपुर से अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में पदमा ओपी कांड संख्या 335/2026 में पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बिहार के भोजपुर जिले से बरामद किया है। पुलिस टीम ने ग्राम शिवपुर क्षेत्र से कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सुरज सिंह उर्फ सुरज यादव (28) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी भोजपुर जिले के शिवपुर गांव का रहने वाला है। अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में कार्रवाई पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में पु.अ.नि. राजेश कुमार हाजरा, पु.अ.नि. संदीप कुमार, स.अ.नि. मोतीलाल देशवाली सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त

गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट

Hazaribagh :पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर

Hazaribagh :पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद SWIFT DZIRE में चार पैर बांधकर ले जाई जा

Hazaribagh :बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया

Live Cricket

error: Content is protected !!