Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :घर से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक को गिद्दी पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घर से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक को गिद्दी पुलिस ने सकुशल बरामद किया

रामगढ़-रांची रोड से बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

हजारीबाग। गिद्दी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव से बिना बताए घर से निकले 24 वर्षीय युवक को गिद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। युवक की गुमशुदगी को लेकर 27 सितंबर को उसके परिजनों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था।

जानकारी के अनुसार जयपाल मांझी (24), पिता स्वर्गीय फूलचंद मांझी, ग्राम बुंडू, थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग 27 सितंबर को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने बताया कि जयपाल मानसिक रूप से कमजोर है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर गिद्दी थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी गिद्दी ने युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 सितंबर को उसे रामगढ़-रांची रोड से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

युवक के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त

गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट

Hazaribagh :पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर

Hazaribagh :पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद SWIFT DZIRE में चार पैर बांधकर ले जाई जा

Hazaribagh :बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया

Live Cricket

error: Content is protected !!