Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी

बरही/हजारीबाग।बरहीथाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गया रोड स्थित एक होटल से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निषाद मछली होटल, गया रोड बरही में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में जांच की। इस दौरान वहां से छोटे-बड़े आकार की कुल 32 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब की बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त

गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट

Hazaribagh :पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर

Hazaribagh :पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद SWIFT DZIRE में चार पैर बांधकर ले जाई जा

Hazaribagh :बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया

Live Cricket

error: Content is protected !!