Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:हजारीबाग में बनेगा ओपन जेल, 32 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित; झारखंड हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में बनेगा ओपन जेल, 32 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित; झारखंड हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी

हज़ारीबाग :सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राज्य के ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट (ओपन जेल) की व्यवस्था और उसकी मॉनिटरिंग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया कि हजारीबाग में ओपन जेल के विस्तार के लिए 32 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित कर ली गई है और इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

सरकार ने अपने हलफनामे में यह भी जानकारी दी कि महिला कैदियों के लिए अलग से ओपन जेल की विशेष व्यवस्था करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी में वंदना दादेल को नामित किया गया है। साथ ही स्थायी सेंट्रल ओपन जेल बनने तक रांची, हजारीबाग, दुमका समेत चार केंद्रीय जेलों में अस्थायी रूप से आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मयंक विभोर ने पक्ष रखा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित की है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ओपन जेल व्यवस्था की निगरानी के लिए गृह विभाग के अधीन एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। समिति को ओपन जेलों में जिम, चिकित्सा, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ कैदियों के पुनर्वास एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी आदेश के अनुपालन में झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग में बनेगा ओपन जेल, 32 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित; झारखंड हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी

हजारीबाग में बनेगा ओपन जेल, 32 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित; झारखंड हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी हज़ारीबाग :सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में

ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ में बड़ी सफलता: 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, DGP ने कहा- नक्सल नेतृत्व को सबसे बड़ा झटका

ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ में बड़ी सफलता: 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, DGP ने कहा- नक्सल नेतृत्व को सबसे बड़ा झटका रांची:

Hazaribagh :हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच और अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग

हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच और अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग हजारीबाग:कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने सोमवार

रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में संवेदक संघ का धरना, लंबित भुगतान की मांग; टेंडर बहिष्कार की दी चेतावनी

रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में संवेदक संघ का धरना, लंबित भुगतान की मांग; टेंडर बहिष्कार की दी चेतावनी हजारीबाग:रॉयल्टी चालान व्यवस्था और विकास योजनाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!