Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Giridih :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, सुबह करीब चार बजे ली अंतिम सांस

गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वे राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

गिरिडीह के चिकित्सक डॉ. शहजाद शेख ने मीडिया को बताया कि सुदिव्य कुमार सोनू को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया था। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से करीब दो घंटे पहले से उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल पहुंचते ही उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया। ईसीजी जांच में हार्ट अटैक के संकेत मिले। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया।

कई महत्वपूर्ण विभागों की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार के प्रमुख मंत्रियों में शामिल थे। उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय नेता और विधायक थे। सरकार और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी।

झामुमो ने जताया गहरा शोक

मंत्री के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में जीवन की क्षणभंगुरता और इस असामयिक निधन को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

झामुमो ने कहा कि जो साथी कल तक उनके बीच थे, आज उनकी स्मृतियां ही साथ हैं। पार्टी ने सुदिव्य कुमार सोनू को समर्पित साथी बताते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है।

पार्टी के अनुसार, उनका निधन झामुमो, झारखंड सरकार और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

झामुमो परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई।

अंतिम जोहार।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Giridih :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था

Hazaribagh :भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस में बैठाया

भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस

Hazaribagh:अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी

अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर असधीर, बरगड़ा, लुपुंग समेत कई स्थानों पर चलाया गया अभियान

Hazaribagh:ट्रैक्टर चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम

ट्रैक्टर चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम तेतराई बाजार स्थित जय महाकाल ट्रेडर्स से महिंद्रा 475 ट्रैक्टर चोरी, पहचान

Live Cricket

error: Content is protected !!