Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » Chatra Suicide: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Chatra Suicide: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Chatra Suicide: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

राष्ट्रीय समाचार डेस्क हज़ारीबाग़
चतरा:-चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत जमरी कर्बला मैदान में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की पहचान कान्हाकला निवासी गोपाल सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

चरवाहों की नजर पड़ी शव पर, मचा हड़कंप

सुबह के समय जब गांव के चरवाहे पशु चराने के लिए निकले, तो उनकी नजर एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटके युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।राजपुर थाना प्रभारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

परिजन और ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।घटना के बाद से गांव में डर और सन्नाटे का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक का इस तरह लटकना संदिग्ध है और आत्महत्या से अधिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या है या हत्या।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket