Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra :चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज 

ईटखोरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल में छापेमारी, कीपैड मोबाइल भी बरामद; नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

चतरा:-चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ स्थित पुल के पास अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ईटखोरी थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से राजु कुशवाहा (24 वर्ष), पिता अरुण दांगी, निवासी ग्राम पितीज, थाना ईटखोरी, जिला चतरा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से काले प्लास्टिक में रखी 5 ग्राम ब्राउन शुगर और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में ईटखोरी थाना कांड संख्या 95/26 के तहत धारा 21(b), 22(b) और 29 NDPS Act में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी (धारा 379 IPC) और लूट (धारा 392 IPC) के मामले दर्ज हैं।

यह छापेमारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

इसे भी पढ़े :-झारखंड पुलिस में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग अटकी, पांच अधिकारी नई तैनाती का कर रहे इंतजार

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बड़कागांव में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अज्ञात मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बड़कागांव में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अज्ञात मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस को देख चालक जंगल की ओर फरार, खनन एवं

Hazaribagh :बड़कागांव में तीन अवैध कोयला खदानों पर चला बुलडोजर, पुलिस का अभियान जारी

बड़कागांव में तीन अवैध कोयला खदानों पर चला बुलडोजर, पुलिस का अभियान जारी राउतपारा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खदान संचालकों

Dhanbad :धनबाद में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़, मिनी प्रिंटिंग प्रेस पर छापा; एक करोड़ के टिकट जब्त

धनबाद में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़, मिनी प्रिंटिंग प्रेस पर छापा; एक करोड़ के टिकट जब्त जर्जर BCCL आवास से चल रहा था अवैध

Live Cricket

error: Content is protected !!