Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:सिमरिया में देर रात पुलिस की कार्रवाई, अड्डेबाजी और नशाखोरी के आरोप में दर्जनों युवक हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमरिया में देर रात पुलिस की कार्रवाई, अड्डेबाजी और नशाखोरी के आरोप में दर्जनों युवक हिरासत में

थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दी सख्त चेतावनी, पीआर बॉन्ड भरवाकर परिजनों को सौंपा

चतरा/सिमरिया। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिमरिया पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अड्डेबाजी और नशाखोरी में शामिल होने के आरोप में दर्जनों युवकों को पकड़कर थाने लाया गया।

पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद उनसे पीआर बॉन्ड भरवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वालों के बीच हलचल तेज हो गई है।

थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और उनके आसपास नशाखोरी, अड्डेबाजी तथा अन्य अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती दिन-रात जारी रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों के बीच सराहना मिल रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च बड़कागांव के आधा दर्जन क्षेत्रों में पुलिस ने

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग प्रशासन सख्त, पूजा पंडालों में सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य

दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग प्रशासन सख्त, पूजा पंडालों में सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य सदर एसडीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश, रात 10 बजे

Chatra:दुर्गा पूजा को लेकर गिद्धौर में पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर गिद्धौर में पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने

Chatra:अफीम की खेती से करें इंकार, चतरा प्रशासन ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

अफीम की खेती से करें इंकार, चतरा प्रशासन ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान उपायुक्त रवि आनंद और एसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में गांव-गांव

Live Cricket

error: Content is protected !!