Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:लावालौंग में घर से 1.485 किलो अफीम बरामद, महिला गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लावालौंग में घर से 1.485 किलो अफीम बरामद, महिला गिरफ्तार

चतरा:-अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के जोभी टोला बेहराबाद में छापेमारी कर एक घर से 1.485 किलोग्राम अफीम बरामद की है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को सूचना मिली थी कि भगन गंझू अपने घर में अवैध रूप से अफीम का भंडारण किए हुए है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोभी टोला बेहराबाद स्थित पचिया देवी, पति भगन गंझू के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से भंडारित 1.485 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अभियुक्त के परिजन का आधार कार्ड भी जब्त किया।

मामले को लेकर लावालौंग थाना कांड संख्या-66/26, दिनांक 03.09.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 18(c)/27(A)/29 NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू की है।

गिरफ्तार महिला की पहचान पचिया देवी (50 वर्ष), पति भगन गंझू, ग्राम जोभी टोला बेहराबाद, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब, लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, थाना सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :चतरा में 2742 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, जनवरी से जुलाई तक 109 तस्कर गिरफ्तार

चतरा में 2742 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, जनवरी से जुलाई तक 109 तस्कर गिरफ्तार चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ चतरा पुलिस ने अभियान तेज

Chatra:लावालौंग में घर से 1.485 किलो अफीम बरामद, महिला गिरफ्तार

लावालौंग में घर से 1.485 किलो अफीम बरामद, महिला गिरफ्तार चतरा:-अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश लंबित कांडों, वारंट व फरार

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!