Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ ट्रक

पदमा,हजारीबाग:-पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रक चोरी की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने और इंश्योरेंस की राशि आपस में बांटने की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिहर प्रसाद मेहता (49), ग्राम जीहु, पदमा ओपी तथा मो. माज उर्फ आर्यन खान (30), ग्राम कमलवार, चौपारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को हरिहर प्रसाद मेहता ने पदमा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि दाउजी नगर स्थित उनके घर के सामने से उनका 12 चक्का ट्रक JH02U-1555 चोरी हो गया है। शिकायत मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

ओपी प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने आवेदक के घर और आसपास के क्षेत्रों में खुले एवं गुप्त रूप से जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक चोरी की कहानी संदिग्ध लगी।

2.90 लाख रुपये में ट्रक देने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक को कथित तौर पर मो. माज उर्फ आर्यन खान को 2.90 लाख रुपये में दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, लेनदेन से संबंधित साक्ष्य छिपाने के लिए राशि आवेदक के दामाद के पिता के खाते में स्थानांतरित कराई गई थी।

पुलिस का दावा है कि हरिहर प्रसाद मेहता और मो. माज उर्फ आर्यन खान ने मिलकर ट्रक को गायब करने और उसके बाद ट्रक चोरी होने की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर इंश्योरेंस की राशि आपस में बांटने की साजिश रची थी।

दुमका से बरामद हुआ ट्रक

जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक JH02U-1555 को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

इस संबंध में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 309/2026, दिनांक 2 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

एसआईटी ने की जांच

पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राजेश कुमार हाजरा, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि आलोक कुमार सोरेन तथा पदमा ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और ट्रक चोरी की झूठी सूचना देने के पीछे की पूरी साजिश एवं इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश लंबित कांडों, वारंट व फरार

Hazaribagh :ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

ट्रक चोरी की झूठी सूचना देकर इंश्योरेंस राशि हड़पने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया मामला, दुमका के जामा थाना

Hazaribagh:नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन

नक्सल मुठभेड़ में सराहनीय सफलता पर जैप-7 के तीन जवानों को मिला प्रमोशन पिपिंग सेरेमनी में समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर बैच और स्टार

Hazaribagh:अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण,

Live Cricket

error: Content is protected !!