दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
कोडरमा। आगामी दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, कोडरमा कुमार शिवाशीष द्वारा जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में एसपी कुमार शिवाशीष ने ने तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों के आसपास भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जिले में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












