Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने का निर्देश

गिद्धौर (चतरा)। दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों से पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी पूजा समितियों को पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया, ताकि पूजा के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

थाना प्रभारी ने पूजा समितियों से कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों को पहचान के लिए आई-कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। इससे भीड़ के दौरान पूजा समिति के सदस्यों की पहचान आसानी से हो सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पूजा समितियों से भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस को हरसंभव सहयोग करने की अपील की गई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, तीन पुलिसकर्मियों पर FIR; तीनों निलंबित हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई बात, डालसा की

Koderma :दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, एसपी ने तिलैया व कोडरमा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सुगम यातायात व्यवस्था

Chatra :दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर गिद्धौर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पंडालों का किया औचक निरीक्षण पूजा समितियों को CCTV लगाने और सदस्यों को आई-कार्ड जारी करने

Chatra:दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी अनिमेष नैथानी ने पंडालों का किया निरीक्षण काली मंदिर से न्यू स्नेही क्लब तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया

Live Cricket

error: Content is protected !!