Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो कार्रवाई, हजारीबाग में प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रात 10 बजे के बाद DJ और लाउडस्पीकर पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

हजारीबाग:- ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और Noise Pollution (Regulation & Control) Rules-2000 का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सदर अनुमंडल प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

निर्देश के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर विशेष परिस्थितियों को छोड़कर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्व, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों में निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर देर रात तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार तेज आवाज से आम लोगों को परेशानी होने के साथ अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, न्यायालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। अत्यधिक ध्वनि का मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सभी थाना और ओपी प्रभारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर आयोजकों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ डीजे, साउंड सिस्टम एवं अन्य ध्वनि उपकरणों को तत्काल बंद, हटाने और जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आदेश के अनुपालन की नियमित निगरानी करने और कार्रवाई से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने आमजनों, आयोजकों और साउंड सिस्टम संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ध्वनि मानकों और नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक शांति, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न करें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर नदी

Breaking news :वाराणसी में यूपी ATS की मुठभेड़, 30 लाख के इनामी बताए जा रहे TSPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

वाराणसी में TSPC कमांडर बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, 30 लाख के इनाम का था दावा चतरा/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस

Breaking news:54 टन से अधिक अवैध कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर जब्त, टंडवा का अमित गुप्ता गिरफ्तार

54 टन से अधिक अवैध कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर जब्त, टंडवा का अमित गुप्ता गिरफ्तार औरंगाबाद। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अवैध खनन

Ranchi:CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 खनन अधिकारियों का तत्काल तबादला

CCL में 10 खनन अधिकारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने खनन विभाग में 10 अधिकारियों का तत्काल

Live Cricket

error: Content is protected !!