54 टन से अधिक अवैध कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर जब्त, टंडवा का अमित गुप्ता गिरफ्तार
औरंगाबाद। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं कोयला परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खान विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को एनएच-19 पर जांच के दौरान टीम ने 54 टन से अधिक अवैध कोयला लदे 18 चक्का ट्रेलर को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान टंडवा निवासी अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान कथित तौर पर रैकिंग में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा नेक्सन कार को भी जब्त किया गया। खान विभाग के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग कार्रवाई के दौरान फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विभाग की टीम ने जब्त कोयले और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अवैध कोयले के स्रोत, परिवहन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
खान विभाग ने अवैध खनन एवं कोयला परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












