Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 207 अफसरों का तबादला; 2 दिन में देना होगा योगदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 207 अधिकारियों का तबादला

हजारीबाग:-जिले में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के जिलादेश संख्या 1410/26 के तहत जिले में तैनात 207 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस केंद्र और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पुअनि (पुलिस अवर निरीक्षक) और सअनि (सहायक अवर निरीक्षक) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तबादले के तहत बड़कागांव, बरही, कटकमदाग, कटकमसांडी, चौपारण, इचाक, केरेडारी, विष्णुगढ़, मुफस्सिल, दारू, गिद्दी, चरही और उरीमारी समेत जिले के कई थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल के बाद कई थाना और पुलिस इकाइयों में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को अधिक व्यवस्थित करने, विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण से जुड़ी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:हजारीबाग के उमंग पाठक की दिल्ली में बड़ी जीत, DU लॉ फैकल्टी छात्रसंघ अध्यक्ष बने

हजारीबाग के उमंग पाठक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी छात्रसंघ चुनाव में दर्ज की जीत हजारीबाग से दिल्ली तक… उमंग पाठक की बड़ी जीत

Hazaribagh:खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम का एक्शन, पनीर के दो नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, पनीर के दो नमूने संग्रहित हजारीबाग। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर

Katkamsandi :कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

कटकमसांडी में 27 महिलाओं को बांस कला का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल कटकमसांडी:- मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण

Hazaribagh:रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो कार्रवाई, हजारीबाग में प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश

रात 10 बजे के बाद DJ और लाउडस्पीकर पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई हजारीबाग:- ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और Noise Pollution (Regulation & Control)

Live Cricket

error: Content is protected !!